“नवीन शासकीय महाविद्यालय, धनौरा में विद्या, बुद्धि एवं कला की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती की आराधना के पावन पर्व बसंत पंचमी के अवसर पर गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति में माँ सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम के दौरान विद्या, संस्कार एवं सांस्कृतिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला गया तथा विद्यार्थियों को ज्ञान, परिश्रम एवं अनुशासन के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहने हेतु प्रेरित किया गया।”