बालिका दिवस

“नवीन शासकीय महाविद्यालय, धनौरा में बालिकाओं के अधिकारों, शिक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बालिका दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं द्वारा बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के महत्व पर प्रकाश डाला गया तथा समाज में समानता एवं सम्मान की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के माध्यम से ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के संकल्प को दोहराया गया।”

बालिका दिवस
Date: 24-01-2026