गणतंत्र दिवस

“नवीन शासकीय महाविद्यालय, धनौरा में भारत के 77 वा  गणतंत्र दिवस के अवसर पर गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा उपस्थित प्राचार्य, प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थियों द्वारा संविधान के आदर्शों, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं राष्ट्रीय एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के दौरान देश की स्वतंत्रता, संविधान निर्माताओं के योगदान एवं नागरिक कर्तव्यों पर प्रकाश डाला गया तथा राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को सुदृढ़ किया गया।”

गणतंत्र दिवस
Date: 27-01-2026